फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गापूजा पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति कमांडो तैनात, मनचलों पर रहेगी पैनी नजर

दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने खास तैयारी की है। शहर के पूजा पंडालों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर शक्ति कमांडो की नजर रहेगी। सोमवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने खास तैयारी की है। शहर के पूजा पंडालों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर शक्ति कमांडो की नजर रहेगी। सोमवार को एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब की पहल पर महिला पुलिस की विशेष टीम को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साकची महिला थाना प्रभारी रूपा पाल के नेतृत्व में यह टीम काम करेगी। शक्ति कमांडो आधुनिक हथियारों और इलेक्ट्रिक डंडों से लैस रहेंगी। पूजा के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

शहर के छह प्रमुख रूटों पर रहेंगी तैनात

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति कमांडो को शहर के छह प्रमुख रूटों पर तैनात किया जाएगा। इनमें सीतारामडेरा-सिदगोड़ा, मानगो-आजादनगर-उलीडीह, टेल्को-बिरसानगर-गोविंदपुर, गोलमुरी-बर्मामाइंस, साकची-बिष्टुपुर और सोनारी-कदमा शामिल हैं।

इन इलाकों में पूजा पंडालों, मेला स्थलों और बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य है कि महिलाएं और युवतियां बिना किसी डर के पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।

स्कूलों के आसपास भी सक्रिय रहती है टीम

शक्ति कमांडो केवल दुर्गापूजा के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी छात्राओं की सुरक्षा के लिए काम करती हैं। स्कूलों की छुट्टी के समय संवेदनशील इलाकों में इनकी तैनाती की जाती है, ताकि छात्राओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस टीम में मनकुमारी उरांव, गुड़िया उरांव, परवीन अख्तर, नूतन मंजू मिंज, सरिता मार्डी, राधा रानी महतो, सुमित्रा कुंवर गंझू और जमुना कुमारी मुर्मू शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छेड़खानी या हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram