फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में भीषण हादसा, दुकान में घुसा बेकाबू ट्रेलर; दो की गई जान

Bokaro: चास-टाटा मुख्य पथ स्थित बोकारो के NH-32 पर नगेन मोड़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हा*दसा हो गया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। हादसे में दो

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: चास-टाटा मुख्य पथ स्थित बोकारो के NH-32 पर नगेन मोड़ के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हा*दसा हो गया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में ट्रेलर चालक भी घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नगेन मोड़ स्थित दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और दुकान में जा घुसा। ट्रेलर की चपेट में आने से सरदाहा गांव निवासी गुहीराम ओझा और सीदाम राय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद सड़क जाम, मौके पर जुटे ग्रामीण

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और आसपास के गांवों के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल भेजने में मदद की, जबकि अन्य लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए पहुंचाया।

पुलिस ने मलबे से लोगों को निकाला

घटना की सूचना मिलने पर पिंड्राजोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रेलर और दुकान के मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram