फॉण्ट कनवर्टर NEW

छपरा में जेपी जयंती पर ABVP ने चलाया स्वच्छता अभियान, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छपरा इकाई ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की।

अपनी भाषा में पढ़ें

सारण : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की छपरा इकाई ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की।

अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने जेपी प्रतिमा स्थल, वेटिंग एरिया और पेयजल स्रोत के आसपास सफाई की। इसके बाद सभी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर निवर्तमान नगर मंत्री आशीष प्रजापति, नगर सह मंत्री ऋतिक सिंह, शिवम मिश्रा, आयुष कश्यप, राजन कुमार सिंह, रॉबिन कुमार और करण कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram