फॉण्ट कनवर्टर NEW

केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी दिवंगत मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

बता दें कि रूपी सोरेन का 7 अक्टूबर की रात रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं।

रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को मुखाग्नि दी थी। उनके निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram