फॉण्ट कनवर्टर NEW

हरियाणा में साथी की हत्या कर किशनगंज में छिपा था आरोपी, RPF ने किया गिरफ्तार

हरियाणा में अपने साथी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी किशनगंज में छिपा हुआ था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

किशनगंज : हरियाणा में अपने साथी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी किशनगंज में छिपा हुआ था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। अब हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी संदीप मिस्त्री के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह हरियाणा में ठेकेदार जितेंद्र के साथ काम करता था। इसी दौरान किसी विवाद में उसने अपने एक साथी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह हरियाणा से फरार होकर किशनगंज पहुंच गया था।

जानकारी के अनुसार, इस हत्या के मामले में 6 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। हरियाणा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी किशनगंज में छिपा हुआ है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने किशनगंज आरपीएफ से संपर्क कर मदद मांगी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए किशनगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने रेल पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संदीप मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी गई है। अब हरियाणा पुलिस उसे अपने साथ ले जाकर हत्या के मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram