फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में कांग्रेस का काला दिवस, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

कांग्रेस का विरोध: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर मनाया गया काला दिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: जमशेदपुर में चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले परिधान पहनकर काला दिवस मनाया तथा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, सनी सिंह, सचिन सिंह, निखिल तिवारी और नीलानी सिन्हा सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने अंत में उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो

जिला मुख्यालय पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करो’ और ‘वोट हमारा, अधिकार हमारा, जवाबदेही तय करो’ जैसे नारे लगाए। पार्टी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग की।

विपक्ष पर बर्बरता का विरोध

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने देश भर में विपक्ष के नेताओं और सांसदों के खिलाफ हो रही कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई पर भी कड़ी आपत्ति जताई। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और विपक्ष की आवाज को दबाने वाला कदम बताते हुए नेताओं ने अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की।

मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने साफ किया कि जब तक चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलते और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram