रांची : तुपुदाना-बालसिरिंग रोड स्थित रावण दहन स्थल पर रावण दहन आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंकित सिंह ने की। इसमें आगामी रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और मिलकर काम करने के जरिए आयोजन को सफल बनाने की बात कही।
इस दौरान अध्यक्ष अंकित सिंह के अलावा अभय कुमार, राजू नायक, शंकर महतो, प्रदीप जायसवाल, सुमित दुबे, सागर महतो, पवन गोप, दशरथ उरांव, पिरवा कच्छप, राणा टोप्पो, बलराम झा, अभिषेक कुमार, सुमित सिंह, त्रिलोक सिंह, रोशन प्रजापति, शुभम वर्मा और सागर प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समिति ने सभी कार्यकर्ताओं से आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि रावण दहन कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न कराया जा सके।




