फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, 150 लोग हिरासत में

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे करीब 150 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, CJP ने दावा किया

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे करीब 150 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, CJP ने दावा किया है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से और पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया है।

इस बीच, अभिजीत दीपके और सौरभ दास अपने अन्य साथियों के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंच गए हैं। उनकी फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुई। बताया जा रहा है कि विमान के उतरने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारी अभिजीत दीपके के पास पहुंचे।

अभिजीत दीपके ने फ्लाइट के अंदर कहा कि पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने कहा कि अब वे भी देखेंगे कि आगे क्या होता है।

प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खबर के अनुसार, करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों और 23 हजार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों को तैनात किया गया है।

प्रदर्शनकारियों के जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश और पुलिस की सख्ती को देखते हुए राजधानी में तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान आगे क्या स्थिति बनती है, यह देखना बाकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram