फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, दो लाख के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

ओरमांझी थाना क्षेत्र के काली मंदिर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर मंदिर से सोने की चेन, दो चांदी के हार और एक चांदी की चूड़ी ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र के काली मंदिर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर मंदिर से सोने की चेन, दो चांदी के हार और एक चांदी की चूड़ी ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

मंदिर के पुजारी जय प्रकाश दुबे ने मामले को लेकर ओरमांझी थाना में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पुजारी ने बताया कि वह शाम को पूजा करने के बाद मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह जब वह मंदिर की सफाई के लिए पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो मां काली की प्रतिमा के आसपास रखा सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर सोने की चेन, बड़ा और छोटा चांदी का हार और चांदी की चूड़ी गायब मिली। इसके बाद पुजारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल और ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram