फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का क्रेज, पहले दिन 8 हजार से ज्यादा टिकट बिके

JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाना है। मैच को लेकर रांची समेत आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। टिकट बिक्री के पहले ही दिन 8033 टिकट बिक गए।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाना है। मैच को लेकर रांची समेत आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। टिकट बिक्री के पहले ही दिन 8033 टिकट बिक गए।

ऑनलाइन बिक्री के लिए करीब 4200 टिकट उपलब्ध थे, जिनमें से 4022 टिकट बिक गए। इसके बाद JSCA स्टेडियम के काउंटर पर भी बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। यहां 4011 टिकटों की बिक्री हुई। इस तरह पहले दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर कुल 8033 टिकट बिके।

टिकटों की मांग को देखते हुए मंगलवार को भी टिकट बिक्री जारी रहेगी। बिक्री सुबह 9 बजे से शुरू होगी। ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में टिकट बुक हो गए थे।

बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग जिलों से 10 हजार से ज्यादा क्रिकेट प्रेमियों के रांची पहुंचने की उम्मीद है।

मैच के दिन बारिश की संभावना

मैच को लेकर उत्साह के बीच मौसम को लेकर भी चिंता है। मौसम विभाग के अनुसार 9 अक्टूबर को रांची में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है।

लौटते मानसून के कारण रांची के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर झारखंड के बाकी जिलों में 9 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

होटल और फ्लाइट की बुकिंग बढ़ी

मैच को लेकर दूसरे राज्यों से क्रिकेट प्रेमियों का रांची पहुंचना शुरू हो गया है। शहर के कई बड़े होटल लगभग फुल हो चुके हैं। छोटे होटलों में भी 60 फीसदी से ज्यादा कमरे बुक हो चुके हैं।

क्रिकेट मैच का असर फ्लाइट और ट्रेनों पर भी दिख रहा है। विमान की 80 से 90 फीसदी सीटें बुक हो चुकी हैं। भुवनेश्वर-रांची फ्लाइट का किराया सामान्य दिनों के करीब 6 हजार रुपये से बढ़कर 18 से 18.5 हजार रुपये तक पहुंच गया है। कई ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है।

सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी

मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्टेडियम के प्रवेश और निकास द्वार, पार्किंग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के साथ दर्शकों की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram