फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची दौरे पर आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, तैयारियों में जुटा विभाग

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आएंगे। उनके दौरे को लेकर झारखंड कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर मंगलवार को कृषि निदेशालय में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कृषि निदेशक विद्यानंद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आएंगे। उनके दौरे को लेकर झारखंड कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर मंगलवार को कृषि निदेशालय में अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने की।

बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री के रांची कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम से जुड़े सभी काम समय पर पूरे कर लिए जाएं और किसी तरह की कमी न रहे।

कृषि योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा

बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। किसानों से जुड़ी योजनाओं और गतिविधियों के साथ उन मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिन्हें केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने रखा जाना है।

कृषि निदेशक ने अधिकारियों से कहा कि मंत्री के दौरे के दौरान विभाग की योजनाओं और कामकाज से जुड़ी जरूरी जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम पूरा करने का निर्देश दिया।

कृषि योजनाओं की समीक्षा करेंगे मंत्री

कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने बताया कि 8 अक्टूबर को रांची में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की ताजा स्थिति की समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि बैठक की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के लिए कृषि निदेशालय की ओर से लगातार समीक्षा की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram