फॉण्ट कनवर्टर NEW

1.86 लाख लाभुकों के खाते में पहुंचे ₹18.66 करोड़, अटकी पेंशन के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सर्वजन पेंशन योजना’ के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने सितंबर माह की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, पहले चरण

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सर्वजन पेंशन योजना’ के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने सितंबर माह की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, पहले चरण में जिले भर के 1 लाख 86 हजार 669 जरूरतमंदों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए सहायता पहुंचाई गई है। इस मद में कुल 18 करोड़ 66 लाख 69 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि निर्गत की गई है।
प्रशासन द्वारा प्रत्येक पात्र लाभुक के खाते में 1-1 हजार रुपये की सम्मानजनक आर्थिक सहायता भेजी गई है। यह कदम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बुजुर्गों, आदिम जनजातियों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों और ट्रांसजेंडर समुदाय को समय पर आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

किस श्रेणी में कितने लाभार्थियों को मिला लाभ?

  • मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना: इसके तहत सर्वाधिक 1,85,894 बुजुर्गों को पेंशन राशि प्रदान की गई।
  • मुख्यमंत्री राज्य HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना: इस संवेदनशील वर्ग के 454 लाभार्थियों को मासिक सहायता राशि भेजी गई।
  • मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना: विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के 318 लाभुकों के खाते में राशि पहुंची।
  • मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (ट्रांसजेंडर): जिले के 3 ट्रांसजेंडर लाभुकों को योजना का लाभ दिया गया।

पेंशन रुकी है तो तुरंत कराएं आधार सीडिंग

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के बैंक खातों में इस माह की पेंशन राशि क्रेडिट नहीं हुई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे लाभुकों को तुरंत अपने संबंधित बैंक शाखा में जाकर अपने खाते की ‘आधार सीडिंग’ (Aadhaar Seeding / NPCI Mapping) करानी होगी। कई बार बैंक खाते से आधार लिंक न होने या डीबीटी मैपिंग निष्क्रिय होने के कारण राशि अटक जाती है। योजना का लाभ निरंतर और बिना किसी रुकावट के पाने के लिए आधार सीडिंग कराना अनिवार्य शर्त है। प्रक्रिया पूरी होते ही बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कर दिया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram