फॉण्ट कनवर्टर NEW

महिला पत्रकारों के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, शिकायतें क्राइम ब्रांच को भेजीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों की शिकायतें मिल गई हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीनों की शिकायतें मिल गई हैं और निष्पक्ष जांच के लिए इन्हें क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने के दौरान यह मामला सामने आया। महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर कथित दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

इस मामले को लेकर शनिवार देर रात पत्रकारों और वैकल्पिक मीडिया से जुड़े लोगों ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मार्च की कवरेज कर रहे पत्रकारों को पुलिस ने आगे जाने से रोका। इसी दौरान एक महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि पत्रकारों को अपना काम करने से नहीं रोका जाना चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शिकायतों को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इधर, एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में रविवार को इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक नागरिक मार्च निकाला जाएगा। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में होने वाला यह मार्च दोपहर 3 बजे इंडिया गेट से शुरू होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram