फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूनम की तलाश हुई खत्म, मानगो नदी से बरामद हुआ 13 वर्षीय बच्ची का शव

जितिया पर्व के दौरान मानगो नदी घाट पर हुए हादसे में लापता 13 वर्षीय पूनम कुमारी का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में तलाश के बाद शव को बाहर निकाला।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : जितिया पर्व के दौरान मानगो नदी घाट पर हुए हादसे में लापता 13 वर्षीय पूनम कुमारी का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में तलाश के बाद शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, मानगो के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दोनों बेटियां शनिवार को जिउतिया पर्व के दौरान नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान पानी का बहाव तेज हो गया और दोनों बहनें डूबने लगीं। लोगों ने एक बच्ची ज्योति कुमारी को बचा लिया, लेकिन पूनम तेज धार में बह गई।

पूनम के लापता होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए। परिजनों ने एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की। शनिवार रात तक बच्ची का पता नहीं चलने पर लोगों ने मानगो गोलचक्कर पर सड़क जाम कर दिया था। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

रविवार सुबह भी एनडीआरएफ की टीम के नहीं पहुंचने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। इसी बीच स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया और पूनम का शव बरामद कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने स्थानीय गोताखोर को नकद राशि देकर सम्मानित भी किया।

हादसे के बाद नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और बचाव दल की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने जमशेदपुर के नदी घाटों पर प्रशिक्षित गोताखोरों और तत्काल जल-बचाव दल की व्यवस्था करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram