फॉण्ट कनवर्टर NEW

कैलिफोर्निया में बाल विवाह पर पूरी रोक, 18 से कम उम्र में नहीं होगी शादी

गवर्नर गेविन न्यूसम ने असेंबली बिल 1267 पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बनाया। नया नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होगा और शादी या डोमेस्टिक पार्टनरशिप के लिए दोनों पक्षों की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी होगा।
कैलिफोर्निया में बाल विवाह पर प्रतिबंध

अपनी भाषा में पढ़ें

California, (United States): कैलिफोर्निया में अब 18 साल से कम उम्र के लोगों की शादी नहीं हो सकेगी। गवर्नर गेविन न्यूसम ने बुधवार को असेंबली बिल 1267 पर हस्ताक्षर कर बाल विवाह पर पूरी रोक लगाने वाले कानून को मंजूरी दे दी। नया नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। इसके बाद शादी या डोमेस्टिक पार्टनरशिप के लिए दोनों पक्षों की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी होगा और कोई छूट नहीं मिलेगी।

Read more: बाल विवाह के खिलाफ बड़ी पहल, चाईबासा से मुक्ति रथ रवाना

18 से कम उम्र में शादी पर पूरी रोक

यह बिल सांता क्रूज की असेंबली सदस्य गेल पेलरिन ने पेश किया था। इसे संस्था अनचेन्ड एट लास्ट और कैलिफोर्निया कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वुमन एंड गर्ल्स का समर्थन मिला।

गवर्नर न्यूसम ने बिल पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि यह कैलिफोर्निया के युवाओं और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम है। नए कानून के बाद माता-पिता की मंजूरी या कोर्ट के आदेश के आधार पर भी 18 साल से कम उम्र में शादी नहीं की जा सकेगी।

पहले क्या था नियम?

कैलिफोर्निया उन तीन अमेरिकी राज्यों में शामिल था, जहां शादी के लिए कोई तय न्यूनतम उम्र नहीं थी। पुराने नियम के तहत माता-पिता की अनुमति और सुपीरियर कोर्ट के जज के आदेश से नाबालिग की शादी हो सकती थी।

Read more: नशा, बाल विवाह और डायन-बिसाही पर खुलकर हुई चर्चा, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

आलोचकों का कहना था कि बच्चा शादी के लिए पूरी तरह सहमति देने की स्थिति में नहीं हो सकता। यह व्यवस्था इसलिए भी सवालों में थी क्योंकि कैलिफोर्निया में सहमति की कानूनी उम्र 18 साल है।

कोर्टनी स्टोडेन ने फैसले का स्वागत किया

बिल पर हस्ताक्षर के दौरान मॉडल और बाल विवाह से बची कोर्टनी स्टोडेन भी मौजूद थीं। स्टोडेन ने 16 साल की उम्र में अभिनेता डग हचिंसन से शादी की थी, जो उस समय करीब 50-51 साल के थे। उनके माता-पिता ने शादी की अनुमति दी थी। बाद में स्टोडेन ने इस रिश्ते को गलत और शोषण वाला बताया था।

Read more: तीन साल में बाल विवाह में 69% की कमी, भारत ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि

स्टोडेन ने कानून का स्वागत करते हुए कहा कि बाल विवाह से बचे लोगों पर इस तरह का बोझ डालना सही नहीं था। उन्होंने इस कानून के लिए काम करने वाले संगठनों और लोगों का आभार जताया। साथ ही कहा कि वह तब तक प्रयास जारी रखेंगी, जब तक अमेरिका के सभी 50 राज्यों में बच्चों को शादी से सुरक्षा नहीं मिल जाती।

गवर्नर कार्यालय के अनुसार, कैलिफोर्निया से पहले 17 राज्यों ने बिना किसी छूट के बाल विवाह पर रोक लगाई थी। अब कैलिफोर्निया ऐसा 18वां राज्य बन गया है। हालांकि, अमेरिका के 32 राज्यों में अभी भी कुछ शर्तों के साथ नाबालिगों की शादी कानूनी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram