फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाल विवाह के खिलाफ बड़ी पहल, चाईबासा से मुक्ति रथ रवाना

Chaibasa news: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम कर्रा सोसायटी रूरल फॉर एक्शन, रांची के तत्वावधान में आयोजित

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा परिसर से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम कर्रा सोसायटी रूरल फॉर एक्शन, रांची के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सदर अस्पताल की सिविल सर्जन भारती मिंज, शिवचरण हासदा, पुष्पा, मीनू कुमारी, बीपीएम अजय यादव, आशीष कुमार, राजीव कुमार सिंह, यूनिसेफ कंसलटेंट अनु कुमारी, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक नालिनी गोप, काउंसलर नम्रता, पैरा लीगल वालंटियर रीना प्रधान, कर्रा सोसायटी फॉर रूरल एक्शन की सदस्य पिंकी बोदरा एवं नीता कोडाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेगा और इसे रोकने का संदेश देगा।

इस मौके पर सिविल सर्जन भारती मिंज और शिवचरण हासदा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जिसे समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति जागरूक नहीं होगा, तब तक इस कुप्रथा पर पूरी तरह रोक लगाना संभव नहीं है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं और अपने आसपास इस तरह की घटनाओं की जानकारी संबंधित विभागों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाकर बाल विवाह को जड़ से खत्म करना बताया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram