फॉण्ट कनवर्टर NEW

एशियन गेम्स में प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, गोल्फ में जीता भारत का पहला महिला व्यक्तिगत गोल्ड

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही वह एशियन गेम्स में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला गोल्फर बन गई हैं।

प्रणवी ने पूरे टूर्नामेंट में 15 अंडर 265 का स्कोर किया और पहले स्थान पर रहीं। चीन की यिन रुओनिंग ने सिल्वर और सिंगापुर की शैनन टन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

प्रणवी ने जताई खुशी

गोल्ड मेडल जीतने के बाद प्रणवी उर्स ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि एशियन गेम्स में गोल्फ का व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली वह भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने कहा, “मुझे कोई भी काम सबसे पहले करना पसंद है। लोग आगे और भी बहुत कुछ करेंगे, लेकिन मेरा नाम हमेशा पहला ही रहेगा।”

महिला टीम ने जीता सिल्वर

प्रणवी उर्स के अलावा भारतीय महिला गोल्फ टीम में अदिति अशोक और दीक्षा डागर शामिल थीं। टीम स्पर्धा में भारत ने 14 अंडर 546 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता। चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ गोल्ड अपने नाम किया।

अदिति अशोक ने फाइनल राउंड में 67 का स्कोर किया और कुल 282 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर रहीं। वहीं, दीक्षा डागर 12 ओवर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहीं।

2002 के बाद गोल्फ में भारत को मिला गोल्ड

प्रणवी उर्स की जीत के साथ एशियन गेम्स में भारत का गोल्फ के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म हुआ। इससे पहले 2002 में शिव कपूर ने पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। गोल्फ को 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में पहली बार शामिल किया गया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram