फॉण्ट कनवर्टर NEW

सरायकेला में NH-33 पर पलटी बस, कई यात्री घायल

सरायकेला जिले में शनिवार सुबह एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। शिवम बस कोलकाता से रांची जा रही थी। इसी दौरान चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर NH-33 के किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला: सरायकेला जिले में शनिवार सुबह एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। शिवम बस कोलकाता से रांची जा रही थी। इसी दौरान चौका थाना क्षेत्र के झाबरी गांव के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर NH-33 के किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। इनमें कई यात्री घायल हो गए।

सुबह 4 बजे हुआ हादसा

बताया गया कि दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक तेज झटके के साथ बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

सूचना मिलने के बाद चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के कारण कुछ समय तक NH-33 पर यातायात भी प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

चौका थाना प्रभारी ने बताया कि बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार और बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram