Career Adda: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बिलासपुर ने संविदा के आधार पर डेंटिस्ट समेत 13 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पात्र उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। खास बात यह है कि इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष रखी गई है।
13 पदों पर निकली भर्ती
CMHO बिलासपुर की ओर से जारी रिक्तियों में फिजियोथेरेपिस्ट का 1 पद, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट-एनएमएचपी के 10 पद, रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन का 1 पद और डेंटिस्ट का 1 पद शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15,000 से 31,500 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।
फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए बीपीटी और काउंसिल रजिस्ट्रेशन जरूरी है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट-एनएमएचपी के लिए संबंधित मनोविज्ञान की निर्धारित योग्यता, आरसीआई रजिस्ट्रेशन और मेंटल हेल्थ हॉस्पिटल या क्लिनिक में 2 साल का अनुभव मांगा गया है।
योग्यता और उम्र की शर्तें
रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन पद के लिए साइंस विषय से 12वीं, पैरामेडिकल कोर्स और छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल रजिस्ट्रेशन काउंसिल में लाइव रजिस्ट्रेशन जरूरी है। डेंटिस्ट पद के लिए बीडीएस या एमडीएस के साथ छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 64 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
9 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू
वॉक-इन इंटरव्यू 9 अक्टूबर को ‘कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़’ में होगा। उम्मीदवारों को सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच पहुंचना होगा।
इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी ले जानी होगी। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार CMHO बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित भर्ती अधिसूचना खोलकर उसमें दिए गए फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म का प्रिंट निकालकर मांगी गई जानकारी भरनी होगी और इंटरव्यू के दिन साथ ले जाना होगा।





