Bokaro: गांधी जयंती के अवसर पर बोकारो सेक्टर-4 स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर झारखंड आंदोलनकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कोर कमिटी सदस्य एवं बोकारो जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा समेत दर्जनों आंदोलनकारियों ने गांधी की प्रतिमा के सामने झारखंडी लोगों के मान-सम्मान, हक-अधिकार और लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की शपथ ली।
गांधी प्रतिमा के सामने लिया संकल्प
कार्यक्रम में राजदेव माहथा के साथ केंद्रीय संयुक्त सचिव हाबुलाल गोराईं, बिनेश कुमार नायक, प्रदीप कुमार महतो, जिला सचिव परमेश्वर मंडल, बोकारो महानगर अध्यक्ष ज्योति लाल महतो समेत अन्य आंदोलनकारी मौजूद रहे। सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों और झारखंडी भाई-बहनों के मान-सम्मान, हक-अधिकार तथा बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।
सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात
आंदोलनकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि भविष्य में झारखंड सरकार की ओर से वादाखिलाफी होने पर उसके समक्ष आंदोलन जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात दोहराई।
दर्जनों आंदोलनकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में नारायण महतो, राजा राम महतो, सरोज कुमारी, रेखा देवी, मिनाक्षी सिंह, मुन्नी देवी, सुमित्रा देवी, करिश्मा देवी, अनिल महतो, सोमनाथ दे, वकील महतो, महादेव महतो सहित दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए।





