फॉण्ट कनवर्टर NEW

गांधी के सत्याग्रह की आज सबसे अधिक जरूरत: बोकारो में AAP

सेक्टर-5 पुस्तकालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में AAP नेताओं ने गांधी और शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बात कही।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: आम आदमी पार्टी (AAP) बोकारो जिला की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

सत्याग्रह की जरूरत पर जोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और उनके विचारों पर चर्चा की। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि दुनिया आज भी गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में केंद्र सरकार और उसकी डबल इंजन वाली सरकारें शांतिपूर्ण सत्याग्रह की आवाज को दबा रही हैं।

लोकतंत्र और संविधान का मुद्दा

AAP नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग, न्यायपालिका और कार्यपालिका जनविरोधी हो गई हैं। वक्ताओं के मुताबिक, ऐसे समय में देश के शांतिप्रिय लोगों को न्याय, मानवाधिकार, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

कार्यक्रम में AAP के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश, जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय, जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा, जिला सचिव बैजनाथ गोराई, प्रवक्ता मिथिलेश गिरि, संजय कुमार और सतीश गुप्ता ने विचार रखे। मौके पर केएपी वर्मा, संतोष कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, मनौवर अंसारी, संजय रजक, एसके झा, विनेश्वर कुमार, सुमन सिंह मिट्ठू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram