फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत-वेस्टइंडीज मैच और दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, छुट्टियां स्थगित

राजधानी रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की जाएगी।

इसी को देखते हुए रांची एसएसपी कार्यालय की ओर से सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं। जो पुलिसकर्मी पहले से छुट्टी पर हैं और जिले से बाहर गए हुए हैं, उन्हें 6 अक्टूबर की दोपहर तक वापस लौटकर ड्यूटी पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि भारत-वेस्टइंडीज मैच और दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जानी है। इसके लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

एसएसपी कार्यालय ने नगर, ग्रामीण और यातायात पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारियों, डीएसपी, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को आदेश की जानकारी देने और इसका पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram