फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीसीआई प्लेटिनम का पावर वन टू वन, रेफरल मार्केटिंग और आधुनिक मॉड्यूलर किचन पर मंथन

Ranchi: बिजनेस नेटवर्किंग और रेफरल मार्केटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीसीआई प्लेटिनम की ओर से करमटोली रोड स्थित अमोन मार्केटिंग के मॉड्यूलर किचन शोरूम में ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार विस्तार के नए अवसरों और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: बिजनेस नेटवर्किंग और रेफरल मार्केटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीसीआई प्लेटिनम की ओर से करमटोली रोड स्थित अमोन मार्केटिंग के मॉड्यूलर किचन शोरूम में ‘पावर वन टू वन’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार विस्तार के नए अवसरों और आपसी तालमेल पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में अमोन मार्केटिंग के निदेशक अमित कुमार पाठक ने प्रतिष्ठान में उपलब्ध कुचिना (Kuchina) ब्रांड के अत्याधुनिक मॉड्यूलर किचन की खूबियां बताईं। उन्होंने ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इनकी उपयोगिता, गुणवत्ता, उपलब्धता और किफ़ायती कीमतों की जानकारी सदस्यों के साथ साझा की। इस अवसर पर वर्तमान दौर में व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रेफरल मार्केटिंग के महत्व और बीसीआई द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस नेटवर्क मीट में बीसीआई के निदेशक शिव कुमार सिंह, अजय कुमार, परामर्शदाता राजीव शर्मा, अध्यक्ष सुनील कालरा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, सचिव सुबोध कुमार वर्मा और डॉ. अरविंद आर्या सहित लगभग 40 प्रमुख व्यवसायी व सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर संजय साहू ने उपस्थित सभी अतिथियों व सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram