फॉण्ट कनवर्टर NEW

विश्व पर्यटन दिवस पर सम्मानित हुए झारखंड के ट्रैवल एजेंट, राज्य की सुंदरता को वैश्विक पहचान

Ranchi: टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर स्टेशन रोड स्थित अपने कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने केक काटकर खुशियां बांटी और राज्य में पर्यटन के विकास को लेकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर स्टेशन रोड स्थित अपने कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने केक काटकर खुशियां बांटी और राज्य में पर्यटन के विकास को लेकर मंथन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय ने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, कल-कल बहते झरने, धार्मिक स्थल, समृद्ध वन्यजीव और सांस्कृतिक विरासत इसे पर्यटन के मामले में बेहद खास बनाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार के लिए सबको मिलकर कदम उठाने होंगे, जिसमें स्थानीय ट्रैवल एजेंटों की भूमिका सबसे अहम है।
समारोह में राज्य के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाने पर गंभीर चर्चा हुई। साथ ही पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ट्रैवल एजेंटों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर राजेश शुक्ला, अनूप खलखो, शुभम सिंह और संजीव रंजन समेत कई प्रमुख सदस्य मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे झारखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और यहां के दर्शनीय स्थलों को देश-विदेश में लोकप्रिय बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram