रांची। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की मदद के लिए युवा दस्ता ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को रांची के बड़ा तालाब परिसर में संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पूजा के दौरान करीब 300 सदस्यों को सुरक्षा और सेवा कार्यों में लगाने का फैसला लिया गया।
बैठक में कुणाल आजवानी, मनीष कुमार साहू, प्रणय कुमार और सागर कुमार को सर्वसम्मति से युवा दस्ता का संरक्षक बनाया गया।
राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को शहर के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय बैठक होगी। इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाना है।
बैठक में कई नए लोगों ने युवा दस्ता की सदस्यता भी ली। नए सदस्यों को पूजा के दौरान सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
युवा दस्ता के कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष आनंद ने कहा कि करीब 300 सदस्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। सदस्य भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधा और जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों में सहयोग करेंगे।
बैठक में विकास राज, ज्योति शंकर साहू, राकेश कुमार सिंह, राहुल सिन्हा, नवनीत पांडेय सहित कई सदस्य मौजूद रहे।




