फॉण्ट कनवर्टर NEW

विश्व हृदय दिवस की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर में मेगा वॉकाथॉन, हजारों लोग हुए शामिल

विश्व हृदय दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जमशेदपुर में हृदय स्वास्थ्य को लेकर मेगा वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तामोलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों शहरवासियों ने हिस्सा लिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम। विश्व हृदय दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जमशेदपुर में हृदय स्वास्थ्य को लेकर मेगा वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल, तामोलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों शहरवासियों ने हिस्सा लिया।

वॉकाथॉन सुबह 6:30 बजे कीनन स्टेडियम के पास से शुरू हुआ। प्रतिभागियों ने विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल के सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. परवेज आलम, वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मुकेश कुमार, अनीस अहमद और फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा राव ने संयुक्त रूप से किया।

डॉ. परवेज आलम ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में असंतुलित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव का असर हृदय स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव पर नियंत्रण और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

कार्यक्रम से पहले जुंबा सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हृदय स्वास्थ्य से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां लेकर वॉकाथॉन में भाग लिया। इस दौरान लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से सीधे बातचीत करने का मौका भी मिला।

वॉकाथॉन में कॉरपोरेट जगत, मीडिया, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों, क्लबों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। आयोजन में सहयोग करने वाली संस्थाओं के प्रति अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा ने आभार जताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram