फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची पुलिस की कार्रवाई, अगवा चार साल के बच्चे को साहिबगंज से कराया मुक्त

रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बच्चे को साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ से बरामद किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बच्चे को साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ से बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर की सुबह बच्चा रेलवे स्टेशन के बाहर अपनी मां के पास था। इसी दौरान कुछ लोग उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपित को धनबाद पुलिस की मदद से धनबाद रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने साहिबगंज पुलिस के साथ मिलकर तीनपहाड़ में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस अब अपहरण के पीछे की वजह और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में धनबाद, जामताड़ा और साहिबगंज पुलिस के साथ संथाल परगना के पुलिस महानिरीक्षक का भी सहयोग रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram