फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में तेज हुआ एंटी क्राइम अभियान, संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की नजर

राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए रांची पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार वाहनों की जांच कर रही हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए रांची पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार वाहनों की जांच कर रही हैं।

अभियान के दौरान शहर में आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस ड्राइविंग लाइसेंस समेत वाहन के अन्य जरूरी कागजात भी देख रही है। संदिग्ध वाहनों और लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रांची के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले की सीमाओं और प्रमुख सड़कों पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।

धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो टीओपी सीमा पर भी पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। हटिया डीएसपी नीरज कुमार और धुर्वा थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे और जांच अभियान की निगरानी की।

पुलिस के अनुसार, अपराध पर रोक लगाने और शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram