फॉण्ट कनवर्टर NEW

डिबडीह ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार पलटी, दो युवक घायल

डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार पुल के बीच में पलट गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार पुल के बीच में पलट गई।

हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल पर अचानक चालक का कार से नियंत्रण हट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्ट्रीट लाइट का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राहगीरों ने युवकों को बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मदद की। लोगों ने मिलकर पलटी हुई कार को सीधा किया और दोनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने यातायात को भी सामान्य कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram