फॉण्ट कनवर्टर NEW

बर्मामाइंस में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से वार

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के समीप शुक्रवार को सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने शुभम कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से शुभम गंभीर रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के समीप शुक्रवार को सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने शुभम कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी वहां से फरार हो गया।

बताया गया कि सुनसुनिया गेट के पास सड़क पर एक बड़ा वाहन खड़ा था। शुभम कुमार ने वाहन के चालक या मालिक से सड़क से वाहन हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि सामने वाले व्यक्ति ने अचानक चाकू निकालकर शुभम पर हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद शुभम मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल शुभम ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए। परिजनों के मुताबिक शुभम की हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बर्मामाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों के साथ ही चाकूबाजी में शामिल आरोपी की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram