फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना के पंचायत सरकार भवनों में सेवाएं जारी, बंद होने की खबर भ्रामक

पटना जिले के 108 पंचायत सरकार भवनों में ताला लटके होने की खबरों को पंचायती राज विभाग ने भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि हस्तांतरित भवनों में सभी सेवाएं नियमित रूप से जारी हैं।
पंचायती राज विभाग बिहार

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: पटना जिले की पंचायतों में स्थापित पंचायत सरकार भवनों के बंद होने और उन पर ताला लटके होने को लेकर प्रकाशित खबरों का पंचायती राज विभाग ने खंडन किया है। विभाग के अनुसार, जिले की कुल 309 ग्राम पंचायतों में से जिन 108 पंचायतों में भवनों का निर्माण पूरा कर उन्हें हैंडओवर किया जा चुका है, वे सभी पूरी तरह क्रियाशील हैं। इन केंद्रों पर सभी कार्यदिवसों में आम नागरिकों को निर्धारित प्रशासनिक और सार्वजनिक सुविधाएं नियमित रूप से दी जा रही हैं। विभागीय जांच में समाचार पत्रों में प्रकाशित दावों को तथ्यहीन और भ्रामक पाया गया है।

मसौढ़ी के चपौर में सेवाएं जारी, दोहरे प्रभार के बावजूद काम निपटा रहे ऑपरेटर

Panchayat Sarkar Bhawan: पंचायत सरकार भवनों के ...
पटना ग्रामीण में पंचायत सरकार भवन

मसौढ़ी प्रखंड के चपौर स्थित पंचायत सरकार भवन को लेकर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कार्यालय ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है। कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार चपौर में पदस्थापित कर्मी कार्य दिवसों के अनुसार उपस्थित रहकर ग्रामीणों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यहां तैनात डेटा एंट्री ऑपरेटर के पास कराय पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार है। दो पंचायतों की जिम्मेदारी होने के कारण कभी-कभी आरटीपीएस (RTPS) काउंटर पर तात्कालिक दिक्कतें आती हैं, लेकिन ऑपरेटर दूरभाष और डिजिटल माध्यमों से संपर्क में रहकर आवंटित कार्य पूरे कर रहे हैं।

पुनपुन और फतुहा में निर्माण व हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबित

बिहार में 500 करोड़ से 2000 पंचायत सरकार ...
क्रियाशील पंचायत सरकार भवन

पंचायती राज विभाग ने उन भवनों की स्थिति भी साझा की है जो अब तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सके हैं। पुनपुन प्रखंड के पोठही में भवन प्रमंडल (पटना सिटी) द्वारा निर्माण कार्य पूरा कराया जा चुका है, लेकिन हस्तांतरण (हैंडओवर) की प्रक्रिया लंबित होने के कारण वहां संचालन शुरू होना शेष है। इसी प्रकार फतुहा प्रखंड के मौजीपुर में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) द्वारा निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण भवन का हस्तांतरण नहीं हो सका है। निर्माण पूरा होते ही इन्हें भी शुरू कर दिया जाएगा।

संपतचक के लंका कछुआरा में नियमित उपस्थिति दे रहे हैं कर्मी

RTPS काउंटर से बिहार में पंचायत सरकार ...
आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था

इसके विपरीत, संपतचक प्रखंड के लंका कछुआरा में पंचायत सरकार भवन सुचारू रूप से चल रहा है। यहां कर्मी नियमित रूप से उपस्थित होकर स्थानीय लोगों के प्रमाण पत्र, राजस्व और अन्य पंचायती कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। विभाग ने दोहराया है कि मीडिया में पूरे जिले के पंचायत भवनों के बंद होने की जो बात कही गई थी, वह सही नहीं है और जहां भी निर्माण पूरा होकर विभाग को मिला है, वहां जनता को पूरी सेवाएं मिल रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram