पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में मंगलवार को एक कुएं से विजय तिवारी का शव बरामद हुआ। वह पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
बताया गया कि विजय तिवारी के पिता ललन तिवारी का 5 सितंबर को निधन हुआ था। इसके करीब 17 दिन बाद विजय का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया है।




