फॉण्ट कनवर्टर NEW

17 सितंबर वाली प्रक्रिया अब 4 अक्टूबर से, जानें शिक्षक तबादले का नया शेड्यूल

बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की समय-सारणी संशोधित की है; अब 4 से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
बिहार शिक्षक स्थानांतरण
अब 4 अक्टूबर से आवेदन

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: सरकारी शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया को राज्य में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा की गंभीर स्थिति के कारण आगे बढ़ा दिया गया है। शिक्षा विभाग ने संशोधित समय-सारणी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पहले यह आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन आपदा प्रभावित इलाकों के हालात को देखते हुए विभाग ने शेड्यूल में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

Read more: बिहार शिक्षक ट्रांसफर: ऑनलाइन आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक मिलेगा मौका

1 अक्टूबर को प्रकाशित होंगी संशोधित रिक्तियां

‘बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026’ के तहत सामान्य तबादलों की शुरुआत से पहले रिक्त पदों की स्थिति साफ की जाएगी। विभाग के अनुसार, समायोजन और पारस्परिक (म्युचुअल) स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 अक्टूबर को विद्यालयवार संशोधित रिक्तियां आधिकारिक रूप से प्रकाशित की जाएंगी। रिक्तियों के आधार पर ही शिक्षक अपनी प्राथमिकता और वरीयता के मुताबिक 4 से 10 अक्टूबर के बीच स्कूलों का विकल्प चुनकर पोर्टल पर फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।

12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक होगा निपटारा

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग तबादला सूची जारी करेगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत सामान्य स्थानांतरण सूची का प्रकाशन, उस पर शिक्षकों की आपत्तियां, अपील और अपीलों के अंतिम निष्पादन की पूरी प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी।

Read more: शिक्षकों के लिए खुशखबरी: अब चुनें पसंदीदा जिला, तुरंत होगा तबादला

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram