Bokaro : संविधान, आरक्षण के अधिकार और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर बोकारो में आज 20 सितंबर को सामाजिक संगठनों का शक्ति प्रदर्शन दिखेगा। ‘साजफ’ संयुक्त अनुसूचित जाति/जनजाति, ओबीसी एवं माइनोरिटी फोरम (संयुक्त फोरम) ने रविवार को ‘हुंकार महारैली’ निकालने का ऐलान किया है। फोरम के केंद्रीय अध्यक्ष रामाकांत राम ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि महारैली के जरिए विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों और जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाएंगे। 20 सितंबर की रैली में भागीदारी को लेकर कई संगठनों के साथ बैठक हो चुकी है। रामाकांत राम ने बताया कि महारैली दोपहर एक बजे सेक्टर-4 स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू होगी। यहां से पैदल मार्च करते हुए रैली नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पहुंचेगी, जहां सभा में तब्दील होकर वक्ता संविधान, आरक्षण के अधिकार और यूजीसी से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि फोरम का किसी व्यक्ति या समुदाय से विरोध नहीं है। उनका संघर्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों और मांगों को सरकार के समक्ष रखने का है। उन्होंने कहा कि संविधान और हक-अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो सड़क से संसद तक लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने की बात भी कही। फोरम ने विभिन्न सामाजिक एवं अल्पसंख्यक संगठनों के सहयोग का दावा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की। संविधान में अनुसूचित जातियों के संरक्षण के लिए संवैधानिक व्यवस्था और पिछड़े वर्गों के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की भूमिका भी निर्धारित है। प्रेस वार्ता में दिनेश बेसरा, मदन मोहन महतो, हाजी अब्दुल मल्लिक, डॉ. इंद्रदेव पासवान, राजकुमार राम, ललन आनंदकर, जितेंद्र नारायण यादव, अनीता सिंह, शंकर तुरी, झरी लाल पात्रा, प्रदीप कुमार रजक, अशोक राम, संजय कुमार, बैजनाथ कुमार, अवधेश पासवान, नांदेश्वर हेंब्रम, अशोक यादव, मंटू ठाकुर, अनिल कुमार, अशोक कुमार महतो, प्रेमनाथ पासवान, गोपाल राम, राकेश कुमार, रत्नलाल, सतीश रजवार, अनूप कुमार, अजित कुमार, रामदेव राम, बबलु राम, अवधेश कुमार सिंह, सुशील कुमार, सुखदेव रजक, प्रमोद रजक, दिनबंधु कुमार, कृष्णाजी, जीतू कुमार, दिलीप कुमार, इंद्रादेव राम, गणेश शर्मा, धीरज कुमार, सोनू राम, समेत बड़ी संख्या में फोरम के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।




