फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। केंद्र सरकार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (PDJ) मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में 19 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। केंद्र सरकार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (PDJ) मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में 19 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए नियुक्तियों की जानकारी दी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर को हुई बैठक में तीनों न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की थी।

अभी कहां तैनात थे तीनों अधिकारी?

  • मनोज प्रसाद: गढ़वा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं।
  • अखिल कुमार: साहिबगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।
  • राम शर्मा: डालटनगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित हैं।

केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद अब तीनों झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे।

हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 16 होगी

तीनों नए जजों की नियुक्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 16 हो जाएगी। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 स्वीकृत पद हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram