रांची: झारखंड में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 19 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
वहीं, 7 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला शामिल हैं। इन जिलों में बारिश के साथ 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
राजधानी रांची में भी आज बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान खुले मैदान या अन्य खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन
संबंधित खबरें
- Jharkhand जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र
- Jharkhand झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन
- Jharkhand RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
- Jharkhand JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित












