फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जदयू जनप्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों का शुक्रवार को पटना में एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। इसमें पार्टी के विधायक, एमएलसी और सांसद शामिल होंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों का शुक्रवार को पटना में एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। इसमें पार्टी के विधायक, एमएलसी और सांसद शामिल होंगे।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य विधायकों और एमएलसी को सदन की कार्यप्रणाली और उनकी विधायी जिम्मेदारियों की जानकारी देना है।

कार्यक्रम में विधायी मामलों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च से जुड़े विशेषज्ञ जनप्रतिनिधियों को सदन में सवाल उठाने, विधायी प्रक्रिया समझने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से रखने की जानकारी देंगे। इसके अलावा सवाल-जवाब का सत्र भी होगा।

कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और विधायक दल के नेता श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।

पार्टी के सभी विधायकों और एमएलसी को एक साथ पटना बुलाए जाने के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। संगठन और आने वाली राजनीति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, जदयू ने स्पष्ट किया है कि यह कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण और प्रबोधन के लिए आयोजित किया गया है।

पार्टी के अनुसार, कार्यक्रम में किसी बड़े राजनीतिक या संगठनात्मक फैसले की योजना नहीं है। इसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को सदन में अपनी जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभाने के लिए तैयार करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram