फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीमा क्लेम के लिए रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, 5 हजार लेते युवक गिरफ्तार

मधुबन थाना में बीमा क्लेम के लिए सनहा लेने पहुंचे व्यक्ति से 5 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने कार्रवाई की है। एसीबी धनबाद की टीम ने विक्रम कुमार चौधरी को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामले में

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: मधुबन थाना में बीमा क्लेम के लिए सनहा लेने पहुंचे व्यक्ति से 5 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने कार्रवाई की है। एसीबी धनबाद की टीम ने विक्रम कुमार चौधरी को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मामले में मधुबन थाना प्रभारी दिपेश कुमार को भी प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है।

दरअसल, एक स्कॉर्पियो गाड़ी 19 जुलाई 2026 को चैनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। गाड़ी के बीमा क्लेम के लिए टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी ने थाना से लिखित सनहा मांगा था। इसी सिलसिले में वाहन मालिक मधुबन थाना पहुंचा था।

आरोप है कि सनहा देने के बदले थाना प्रभारी ने 5 हजार रुपये की मांग की। परिवादी ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से कर दी।

शिकायत के बाद एसीबी ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की बात सामने आने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

एसीबी के मुताबिक, थाना प्रभारी के निर्देश पर विक्रम कुमार चौधरी ने थाना प्रभारी के कमरे में परिवादी से 5 हजार रुपये लिए। इसी दौरान दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

विक्रम कुमार चौधरी को मधुबन थाना से गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram