फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों का बड़ा फैसला, 20 दिनों के लिए आंदोलन स्थगित

अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सरकार से वार्ता के बाद अपना आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर हुई बैठक के बाद संघ ने यह फैसला

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने सरकार से वार्ता के बाद अपना आंदोलन 20 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर हुई बैठक के बाद संघ ने यह फैसला लिया।

नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय में संघ के प्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मौजूद रहे। इस दौरान 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी लंबित मांगों पर चर्चा की गई।

सरकार ने समाधान का दिया भरोसा

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सरकार के भरोसे के बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने आंदोलन को 20 दिनों के लिए स्थगित करने की घोषणा की।

6 अक्टूबर से फिर आंदोलन की चेतावनी

संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तय समय में सरकार कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 6 अक्टूबर 2026 से फिर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ और एंबुलेंस कर्मचारी संघ के कई पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram