फॉण्ट कनवर्टर NEW

छत्र सिंह के निधन पर मंत्री श्रवण कुमार ने दी श्रद्धांजलि, बोले- हमेशा याद आएगा सरल स्वभाव

जदयू झारखंड के उपाध्यक्ष छत्र सिंह के निधन पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शोक जताया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: जदयू झारखंड के उपाध्यक्ष छत्र सिंह के निधन पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने शोक जताया है।

श्रवण कुमार ने कहा कि छत्र सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि छत्र सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम किया और लोगों की सेवा की।

मंत्री ने कहा कि छत्र सिंह का सरल और मिलनसार स्वभाव लोगों को हमेशा याद रहेगा। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना जताई।

श्रवण कुमार ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram