फॉण्ट कनवर्टर NEW

तंबाकू से कैंसर तक का खतरा, बोकारो के स्कूलों में जागरूकता सेमिनार

Bokaro : बुधवार को उपायुक्त, बोकारो के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण के निर्देशन में *मध्य विद्यालय राधानगर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय करगली* में *“तंबाकू के दुष्परिणाम”* विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *जिला परामर्शी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम,

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro : बुधवार को उपायुक्त, बोकारो के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण के निर्देशन में *मध्य विद्यालय राधानगर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय करगली* में *“तंबाकू के दुष्परिणाम”* विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *जिला परामर्शी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, बोकारो मोहम्मद असलम* ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में तंबाकू का सेवन शुरू करने से बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान *CHO दीप्ति नेहा एवं CHO ज्ञानसी सिंह* ने भी विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सेमिनार में विद्यार्थियों को सिगरेट, बीड़ी, खैनी, गुटखा, पान मसाला एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, विशेषकर कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के बारे में बताया गया। साथ ही COTPA-2003 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को स्वयं तंबाकू से दूर रहने तथा समाज में तंबाकू नियंत्रण एवं जागरूकता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram