Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»मोतिहारी में ऑनर किलिंग: प्रेमी-प्रेमिका की हथौड़े से ह’त्या, भाई गिरफ्तार
Bihar

मोतिहारी में ऑनर किलिंग: प्रेमी-प्रेमिका की हथौड़े से ह’त्या, भाई गिरफ्तार

By Samsul HaqueApril 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकवां गांव में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार की देर रात प्रेमिका से मिलने गए युवक की उसी के घर में प्रेमिका के परिजनों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि प्रेमिका के भाई ने दोनों को एक साथ कमरे में देखकर गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर उनकी हत्या कर दी।

मृतकों की पहचान विकास कुमार (24 वर्ष) और प्रिया कुमारी (22 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका के भाई अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

विकास की मां चिंता देवी ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 10 बजे विकास के मोबाइल पर एक कॉल आया। उसने कहा, “मां, मैं प्रिया से मिलने जा रहा हूं।” मां के मना करने के बावजूद वह तेज बारिश में निकल गया। कुछ देर बाद विकास का कॉल फिर आया और उसने घबराते हुए कहा, “मुझे प्रिया के घरवालों ने कमरे में बंद कर दिया है, भैया को भेज दो।” इसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

शुक्रवार सुबह गांव में यह खबर फैली कि प्रेमिका और प्रेमी दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

चकिया डीएसपी सतेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक विकास का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका था और हाल ही में फरवरी 2025 में जमानत पर बाहर आया था।

प्रिया और विकास के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। विकास अक्सर प्रिया से मिलने गांव आता था। परिजनों को इस संबंध की जानकारी थी, लेकिन विकास की आपराधिक प्रवृत्ति के कारण वे पहले कुछ नहीं बोले। प्रिया को कई बार समझाया गया, लेकिन उसने विकास के साथ विवाह का निर्णय ले लिया था।

पुलिस इस दोहरे हत्याकांड को ऑनर किलिंग के नजरिए से देख रही है। आरोपी भाई अमन की गिरफ्तारी के बाद अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.