फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में मनाया गया विश्व तेली दिवस, समाज की एकजुटता पर दिया जोर

गणेश चतुर्थी के अवसर पर रांची में तेली समाज की ओर से विश्व तेली दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से हुई। समाज के लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी प्रेस क्लब पहुंचे,

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: गणेश चतुर्थी के अवसर पर रांची में तेली समाज की ओर से विश्व तेली दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से हुई। समाज के लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी प्रेस क्लब पहुंचे, जहां सभा का आयोजन किया गया।

प्रेस क्लब के कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलदेवी कर्मा माता, दानवीर भामाशाह, महात्मा गांधी और तेली समाज के कुलचिह्न कोल्हू पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

गणेश चतुर्थी पर विश्व तेली दिवस मनाने की बताई वजह

कार्यक्रम में डॉ. रौशन कुमार साहू ने विश्व तेली दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की मान्यता के अनुसार गणेश चतुर्थी से तेली समाज की परंपरा जुड़ी हुई है। इसी कारण गणेश चतुर्थी के दिन विश्व तेली दिवस मनाया जाता है।

जनगणना में OBC कॉलम जोड़ने की मांग

डॉ. रौशन कुमार साहू ने जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग की। अजय शाह ने कहा कि झारखंड में तेली समाज की बड़ी आबादी है, लेकिन राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर समाज को अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पाई है।

महेश महतो ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से सभी समाजों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा। हरिनाथ साहू ने राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्यभर के तेली समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।

समाज के बेहतर कार्य करने वालों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर मदन साहू, राजकिशोर साहू, शत्रुघ्न साहू, संजय साहू, ललित साही, संजय कुमार, निरंजन भारती, रामदयाल साहू, कपिल साहू, मीरा साहू, विशाल साहू, अरविंद कुमार, राहुल क्रांति, बेनी साहू, शंकर प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram