फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोरंडा में गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 151 किलो लड्डू का लगा भोग

डोरंडा के काली मंदिर रोड स्थित न्यू काली पूजा परिसर में सोमवार शाम श्री गणेश पूजा समिति के 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: डोरंडा के काली मंदिर रोड स्थित न्यू काली पूजा परिसर में सोमवार शाम श्री गणेश पूजा समिति के 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव की शुरुआत हुई। पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया।

कार्यक्रम में हटिया विधायक वीरेंद्र प्रधान, दीपू सिन्हा, आलोक दुबे समेत समिति के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबू सोना दास, उपाध्यक्ष जयंत मजूमदार और संरक्षक रंथू उरांव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

नोटों की माला से सजे गणपति बप्पा

इस बार भगवान गणेश की प्रतिमा को नोटों की माला से सजाया गया है। यह सजावट श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। गणपति बप्पा को 151 किलोग्राम लड्डू का भोग भी लगाया गया।

18 सितंबर तक चलेगा महोत्सव

पांच दिवसीय गणेश महोत्सव 18 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान रोजाना पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। आयोजन को लेकर डोरंडा और आसपास के इलाकों में लोगों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram