फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुबई भागने से पहले पकड़ा गया बंटी खान, कोलकाता से गिरफ्तारी

वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। वह कोलकाता से विदेश जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। वह कोलकाता से विदेश जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले ही उसे पकड़ लिया।

बंटी खान की गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद ली। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस की विशेष टीम ने कोलकाता में कार्रवाई की और उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इससे पहले प्रिंस खान गिरोह के सदस्य मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। वह भी दुबई भागने की कोशिश कर रहा था।

अब पुलिस बंटी खान को ट्रांजिट रिमांड पर धनबाद लाने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क और विदेश में बैठे प्रिंस खान से जुड़े लोगों के बारे में अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram