फॉण्ट कनवर्टर NEW

युवा दस्ता का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, राजेश गुप्ता छोटू बने अध्यक्ष

मुख्य सलाहकार समिति की मौजूदगी में युवा दस्ता का वर्ष 2026 का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मुख्य सलाहकार समिति की मौजूदगी में युवा दस्ता का वर्ष 2026 का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में राजेश गुप्ता छोटू को अध्यक्ष और राहुल सिंहा चंकी को संरक्षक बनाया गया। पीयूष आनंद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

उपाध्यक्ष पद पर साहिल कुमार, टिंकू महतो, करण नायक, राजू सिंह और राकेश सिंह को चुना गया। महामंत्री के रूप में मंटू दुबे और राकेश सिंह, जबकि मंत्री पद पर सत्येंद्र पासवान, विकास राज और अरविन्द जायसवाल को जिम्मेदारी मिली।

सचिव पद पर रवि पटवा, अमित केशरी और राजेश राम को चुना गया। वहीं नवनीत पाण्डेय को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इस मौके पर युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यों के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram