फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड हाईकोर्ट में बढ़ेंगे न्यायाधीश, तीन नामों की सिफारिश

झारखंड हाईकोर्ट में जल्द ही न्यायाधीशों की संख्या बढ़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए तीन नए नामों की सिफारिश की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में जल्द ही न्यायाधीशों की संख्या बढ़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए तीन नए नामों की सिफारिश की है। केंद्र सरकार की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने के बाद हाईकोर्ट में कुल 16 न्यायाधीश हो जाएंगे।

फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 पद स्वीकृत हैं। ऐसे में 12 पद अभी खाली हैं। तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद भी 9 पद रिक्त रहेंगे।

कॉलेजियम की सिफारिश से मामलों की सुनवाई में तेजी आने और लंबित मुकदमों के निपटारे में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे आम लोगों और अधिवक्ताओं को भी राहत मिलेगी।

तीनों नामों से जुड़ी फाइल फिलहाल केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के पास प्रक्रियाधीन है। केंद्र सरकार की मंजूरी और राष्ट्रपति की ओर से वारंट जारी होने के बाद नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई जाएगी।

झारखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कॉलेजियम के फैसले का स्वागत किया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जजों की संख्या बढ़ने से लंबित मामलों की सुनवाई और फैसला आने की प्रक्रिया तेज होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram