Bokaro : चास बाई पास रोड स्थित -झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में,झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं झारखण्ड सांस्कृतिक मंच की संयुक्त बैठक मोर्चा के जिला अध्यक्ष/मंच केन्द्रीय अध्यक्ष -राजदेव माहथा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,संचालन मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लखन खवास ने किया।बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रुप-रेखा तय कर रणनीति बनाई गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष1986 ई० से मंच के मुख्य संस्थापक स्व०राजेन्द्र महतो के नेतृत्व में हम सभी के पुर्ण सहयोग से, झारखण्डी संस्कृति से आधारित-करम-जावा-परब सहित अन्य झारखण्डी परब मंच द्वारा मनाते आ रहें हैं।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी दिनांक-20 सितंबर2026 को राजेन्द्र महतो के स्मृति में,चास स्थित दीपांजलि पैलेस में भव्य रुप से *करम -जावा-परब महोत्सव*मनाने का निर्णय लिया गया है।यह करम-जावा परब भाई-बहनों का अटूट प्रेम का प्रतीक है।* मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष/मोर्चा जिलाध्यक्ष -राजदेव माहथा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा है कि-हमारी पहचान झारखण्डी संस्कृति-सभ्यता से है।हमारी झारखण्डी संस्कृति-सभ्यता को लेकर ही हमारे झारखण्ड प्रदेश का गठन किया गया है।हम अपनी संस्कृति-सभ्यता को मिटने नहीं देगें,इसे बरकरार रखते हुए,आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दिया जाएगा।श्री माहथा ने आगे कहा कि -झारखण्ड अलग राज्य बने 26वर्ष होने को हैं,अब तक आंदोलनकारियों को जो मान-सम्मान हक-अधिकार,जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए-सम्मान पेंशन-प्रति माह-प्रति-आंदोलनकारी को 50-50 हजार रुपया देना है।10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर आश्रितों को नियोजन, स्वास्थ्य समुह बीमा,पक्का मकान,किसी आंदोलनकारियों का दिवंगत होने पर-राजकीय सम्मान के साथ उनका अंत्येष्टि किया जाए एवं सभी सरकारी कार्यालयों में आंदोलनकारियों को मान-सम्मान एवं अन्य राजकीय सुविधाएं दी जाए।और साथ ही झारखण्ड आंदोलन के महानायक पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी का झारखण्ड आंदोलनकारी के रुप में गजट नोटिफिकेशन करते हुए,झारखण्ड का सर्वोच्च आंदोलनकारी होने का त्वरित रुप से मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी द्वारा सम्मान दिया जाए।इन उपरोक्त बहुप्रतीक्षित मांगों को वर्तमान सरकार ने झारखण्ड आंदोलनकारियों के साथ वादाखिलाफी करने के कारण -झारखण्ड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में-30 सितंबर 2026 को सुबह 06बजे से बोकारो जिला सहित सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश का चक्का जाम किया जाएगा। आवश्यक सेवाओं को बंद से वंचित रखा जाएगा।इस बंद को सफल बनाने के लिए-मोर्चा ने कमर कस ली है।केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम कुमार महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि-इस वर्ष करम -जावा-परब महोत्सव को भव्यता के साथ मनाया जाएगा।एवं झारखण्ड आंदोलनकारियों के हक के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया।बैठक में-संरक्षक लाल मोहन शर्मा-खिरोधर महतो-मधुसुदन सिंह,नंद राज महतो,करम चांद गोप,अमिर शेख, ज्योति लाल महतो,राजकिशोर महतो,परमेश्वर मंडल,बनमाली दत्ता,डॉ०नागेश्वर महतो,राजेश राय, राजकपूर राय,संजय लाल महतो,करम चांद महतो, कृष्णा तिवारी,नीलकंठ महतो, दीनबंधु महतो,नील पद महतो,आशीष महतो, मानिक चंद्र सिंह,डी०के०त्रिवेदी,धिरेन्द्र नाथ माहथा,बलदेव शर्मा,केना राम महतो,अंबुज माहथा,भुदेव चंद्रा,सपन गोप,मनोज कुमार महतो,दिगम महतो,भवतारण झा,श्यामल वरन् सिंह, दिनेश कुमार माहथा,मनीन्द नाथ महतो,बोमकेश माहथा,भोला महतो,करम चांद राय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे




