Tel Aviv, Israel: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में एक ऐसा जोरदार धमाका किया, जिससे आसपास के इलाकों की धरती हिल गई और रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने अली अल-ताहिर में हिजबुल्लाह द्वारा धरती के नीचे बनाए गए ठिकाने को निशाना बनाया और एक शक्तिशाली धमाके से हिजबुल्लाह की सुरंग को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह भूकंप सीधे धमाके की वजह से आया था या प्राकृतिक कारणों से।
Read more: इजराइल का दावा: लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर किया गया एयरस्ट्राइक
2 किलोमीटर लंबी सुरंग और हथियारों का जखीरा तबाह
❗️ EXPOSED: Underground tunnel network built by Hezbollah in the Qantara area of southern Lebanon.
IDF troops located 2 underground Hezbollah tunnels, with a total length of ~2 kilometers, situated ~10 kilometers from Israel’s northern communities.
Inside the tunnels, soldiers… pic.twitter.com/Kq8NZlPzO7
— Israel Defense Forces (@IDF) April 28, 2026
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि दो दशक पहले हिजबुल्लाह द्वारा बनाई गई यह बड़ी सुरंग खत्म कर दी गई है। इजरायल के अनुसार, यहीं से हिजबुल्लाह अपनी योजना और वित्तीय गतिविधियों को अंजाम देता था। इजरायल ने दावा किया कि लगभग 2 किलोमीटर लंबी इस सुरंग में रॉकेट, मिसाइल, ड्रोन, एंटी-टैंक मिसाइल, मशीन गन और गोला-बारूद रखा जाता था। इसके अलावा, इसी सुरंग में हिजबुल्लाह के कई बड़े कमांडर भी रहते थे। इजरायल ने बताया कि धमाके से पहले ही हिजबुल्लाह के कई लड़ाके वहां से भाग निकले थे, जबकि जो सुरंग में बचे थे, वे मारे गए।
सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त तैनाती और बढ़ता तनाव
इजरायल ने कहा कि हिजबुल्लाह इस तरह का बुनियादी ढांचा दोबारा न बना पाए, इसके लिए इलाके में अतिरिक्त तैनाती कर दी गई है। गौरतलब है कि इजरायल की सीमा से अली-अल-ताहिर की दूरी सिर्फ 15 किलोमीटर है, और यहीं से हिजबुल्लाह अक्सर इजरायल पर हमले करता है। कुछ दिन पहले इजरायल की सेना ने दावा किया था कि उसका रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अली ताहेर पहाड़ी पर कब्जा है, जो कई गांवों और नबातीह शहर की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर नजर रखने के लिए अहम है।
Read more: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर रातभर की रॉकेटबाजी, जानें..
लेबनान में हमलों का सिलसिला
हाल के समय में इजरायल और चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है, जबकि दो महीने से अधिक समय पहले संघर्ष विराम हुआ था। चार दिन पहले ही इजरायल ने लेबनान के एक गांव पर बड़ा हमला किया था, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की जान चली गई थी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें एक बच्चे और दो महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई।
इससे पहले, सोमवार को इजरायल की सेना ने दीर अल-जहरानी गांव में एक घर को खाली करने की चेतावनी जारी की थी और इसके तुरंत बाद एक इमारत पर हमला किया गया। रविवार को भी इजरायल की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए गए हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और एक खाली अस्पताल पूरी तरह जमींदोज हो गया था, जो क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता का संकेत देता है।



