फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण

रांची। झारखंड में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल 2025 को खोजा टोली आर्मी मैदान नामकुम में होगा। इस बाबत उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 9 अप्रैल 2025 को जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा उक्त स्थल का

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। झारखंड में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल 2025 को खोजा टोली आर्मी मैदान नामकुम में होगा। इस बाबत उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 9 अप्रैल 2025 को जिला के वरीय पदाधिकारियों द्वारा उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने इस एयर शो को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को वीवीआईपी, वीआईपी, सेना के अधिकारियों, आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेय जल, बैरिकेट, शौचालय, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, बम निरोधक दस्ता एवं अन्य सम्बंधित इंतजामों को ससमय पूरा कराने का निर्देश दिया है। साथ ही, इसकी तैयारी को लेकर एयर शो में होने वाली गतिविधियों, प्रशासनिक तैयारी एवं एयर शो से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार से संबंधित भी कई निर्देश उन्होंने दिया। स्थल निरीक्षण के क्रम में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ सुदेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज एवंं भारतीय वायुसेना की ओर से ग्रुप कैप्टन गिरीश कोमर उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram